हरियाणा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का मानेसर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Admin4
12 Dec 2022 9:30 AM GMT
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का मानेसर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
x
गुड़गांव। केंद्रीय मंत्री ओम शांति रिट्रीट सेंटर के स्थापना वर्ष पूरा होने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का मानेसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन विभाग के जिला संयोजक धर्मेंद्र मानेसर और महेश चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झज्जर जिले के प्रभारी व अन्य साथियों की अगुवाई में मंत्री का स्वागत राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर राधे अस्पताल के सामने मानेसर गांव में किया गया। मंत्री के पहुंचने पर मानेसर गांव के लोगों द्वारा पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ देकर ओर हरियाणा के मान सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने भी सभी युवाओं का दिल खोलकर आभार प्रकट किया।
इस मौके पर मानेसर भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मानेसर मंडल के पालक महेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व मानेसर मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, हेली मंडी मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष चौहान, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति रेवाड़ी जिले के प्रभारी यश राघव, खेड़की दौला मंडल के अध्यक्ष रामनिवास यादव, चुनाव प्रबंधन विभाग जिला गुरुग्राम के मीडिया प्रभारी मोहित यादव, मानेसर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हेमलता यादव, युवा मोर्चा मानेसर मंडल अध्यक्ष प्रवीण यादव, डूंडाहेड़ा मंडल के महामंत्री भारत यादव, अजीत वीर, पवन यादव मानेसर, रोहित यादव, सुनील, सतबीर, भागचंद शर्मा, राजकुमार खरखड़ी, सुरेन्द्र सहरावन, भूपेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Admin4

Admin4

    Next Story