हरियाणा

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 महीने की बच्ची समेत 5 की मौत

Admin4
3 Jan 2023 9:28 AM GMT
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 महीने की बच्ची समेत 5 की मौत
x
सिरसा। जिले के गांव मेहना खेड़ा के नजदीक सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव मेहना खेड़ा से कुछ लोग खारिया गांव में डेरा बाबा मुंगानाथ मंदिर में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। गांव मेहना खेड़ा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक 2 महीने की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गांव मेहना खेड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची।
गांव मेहनाखेड़ा के पूर्व सरपंच सुभाष मेहता ने बताया कि गांव के कुछ लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर एक गाडी में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ही गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमे से 5 की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 घायल हो गए हैं, जिन्हे सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि गांव खारियां से मेहनाखेड़ा जाते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 2 लोगों का इलाज चल रहा है।
Admin4

Admin4

    Next Story