हरियाणा
Uchana: मजदूरी के पैसों को लेकर मालिक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
6 May 2025 11:49 AM IST

x
Uchana उचाना: उचाना में 12 अप्रैल को हुए मर्डर के मामले में थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मृतक के पास ड्राइवर की नौकरी करता था और उसकी दो माह की सैलरी नहीं दे रहा था, इसलिए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को सुबह गांव उचाना कलां और उचाना खुर्द के बीच रोड के साइड में बाग की नाली में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। मृतक ने सफेद रंग की बनियान तथा स्लेटी रंग की पेंट पहनी हुई थी। एक पांव में जूता था। मृतक के सिर और गर्दन से ऊपर तेजधार हथियार से कई वार किए गए थे। मृतक के चेहरे पर वार कर के उसे कुचल दिया गया, ताकि चेहरा पहचान में नहीं आ सके। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लेकर साक्ष्यों को जुटाया। 2 दिन के बाद मृतक की पहचान दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 13 निवासी गौतम के रूप में हुई थी।
TagsUchana मजदूरी पैसोंमालिक हत्या2 आरोपी गिरफ्तारUchana wages moneyowner murder2 accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





