हरियाणा
तालाब में डूबे दो किशोर, सात घंटे बाद मिले शव नौंवी कक्षा में पढ़ते थे दोनों
Tara Tandi
14 May 2024 3:46 PM IST

x
भिवानी : भिवानी के तोशाम में गांव निगाना खुर्द से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक किसान के खेत में बने टैंक के 17 फूट गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों ही 13 वर्षीय और नौंवी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। तोशाम पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
गांव निगाना खुर्द निवासी 13 वर्षीय शुभम और हेमंत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। ये दोनों खेलने के बाद बुडान निवासी प्रदीप के खेत में बने 22 फूट गहरे टैंक में नहाने के लिए चले गए। इस टैंक में करीब 17 फूट पानी भरा हुआ था। दोनों ही किशोर तैरना नहीं जानते थे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए।
परिजनों ने शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर दोनों की तलाश आरंभ की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। गांव के अन्य बच्चों से बात करने पर पता चला कि वे खेलने के बाद नहाने की योजना बना रहे थे। इसके बाद परिजन देर रात को प्रदीप के खेत में बने टैंक पर पहुंचे। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी।
तोशाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चों के शवों को देर रात करीब 11 बजे टैंक से बाहर निकलवाया। सोमवार रात साढ़े 12 बजे पुलिस दोनों शवों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जिनका मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
Tagsतालाब डूबे दो किशोरसात घंटे बाद मिले शवनौंवी कक्षाTwo teenagers drowned in the pondbodies found after seven hoursninth gradeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





