हरियाणा
बाजार से खरीददारी कर लौट रही महिला से दो स्कूटी सवार बदमाश पर्स लूटकर फरार, जानिए पूरा मामला
Shiddhant Shriwas
14 Feb 2022 6:08 PM IST

x
फाइल फोटो
शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: जींद। बाजार से खरीददारी कर लौट रही महिला से दो स्कूटी सवार बदमाश पर्स लूटकर ले गए। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दखनिया मोहल्ला निवासी ज्योति शर्मा ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ शनिवार शाम को बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। जब वह घर के बाहर गली में पहुंची तो स्कूटी सवार दो युवक उसके हाथ से पर्स लूटकर ले गए। उसने बताया कि उसके पर्स में मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात और 400 रुपये की नकदी थी। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Next Story





