हरियाणा

40 फुट गहरे कुएं में मिट्टी के नीचे दबे दो लोग, कुएं में काम करने के लिए उतरे थे दोनों

Shantanu Roy
22 May 2022 4:05 PM GMT
40 फुट गहरे कुएं में मिट्टी के नीचे दबे दो लोग, कुएं में काम करने के लिए उतरे थे दोनों
x

हिसार। हिसार जिले के गांव स्याहड़वा में बड़ा हादसा सामने आया है जहां 40 फुट गहरे कुएं में काम करने के लिए उतरे दो व्यक्तियों पर मिट्टी गिर गई जिससे वह नीचे दब गए। अभी तक दोनों को बाहर नहीं निकाला गया है। सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मिट्‌टी में दबे लोगों को निकालने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह गांव स्याहड़वा के जयपाल और जगदीश खेत में बने एक गहरे कुएं में किसी काम से उतरे थे।

दो-तीन व्यक्ति ऊपर मौजूद थे। वह दोनों नीचे कुएं में काम कर ही रहे थे कि कुआं बैठ गया। मिट्‌टी की एक बड़ी थेह नीचे गिर गई और वह दोनों नीचे दब गए। कुएं के उपर बैठे लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने शोर मचा कर आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। वहीं जेसीबी मशीन से कुएं से मिट्‌टी निकालने का काम किया जा रहा है।
Next Story