हरियाणा

बहादुरगढ़ में दो विवाहिता महिलाओं ने की आत्महत्या, 1 महिला थी 5 माह की गर्भवती

Shantanu Roy
22 May 2022 10:04 PM IST
बहादुरगढ़ में दो विवाहिता महिलाओं ने की आत्महत्या, 1 महिला थी 5 माह की गर्भवती
x

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में दो विवाहिता महिलाओं ने फंदा लगा जीवनलीला समाप्त कर ली। जहां एक मामले में सिलिगुड़ी की रहने वाली सरिता की शादी हिमांशु के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों बहादुरगढ़ की ईमली वाली गली में किराए पर रह रहे थे।

हिमांशु को जुए और शराब की लत थी जिसके चलते वह सरिता को पैसों के लिए परेशान करता था। सरिता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही थी। दहेज प्रताड़ना के चलते ही सरिता ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं दूसरे मामले में देवी कॉलोनी में पति के साथ रह रही रूबी ने भी फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। रूबी का पति भी उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता था और पैसे लाने का दबाव डालता था। और इसी वजह से परेशान होकर रूबी ने फंदा लगा जान दे दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रूबी के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
Next Story