हरियाणा
मंगलवार की रात लूट और लूट के प्रयास की दो वारदातें सामने आई, मामला दर्ज
Shiddhant Shriwas
10 Feb 2022 3:45 PM IST

x
फाइल फोटो
एक होटल से 39 हजार 600 रुपये की लूट हो गई जबकि पेट्रोल पंप से लूट की वारदात को अंदाम देने में बदमाश सफल नहीं हो पाए
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: पूंडरी थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात लूट और लूट के प्रयास की दो वारदातें हुईं। एक होटल से 39 हजार 600 रुपये की लूट हो गई जबकि पेट्रोल पंप से लूट की वारदात को अंदाम देने में बदमाश सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि एक ही गिरोह ने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव नंदकरण माजरा निवासी मेहर सिंह ने बताया कि करनाल रोड पर गांव मूंदड़ी नहर के पास वह मन्नत होटल संचालित करता है। इसमें उसने उत्तराखंड के पंकज को मैनेजर रखा है। मंगलवार की रात पंकज नीचे और नौकर ऊपर वाले कमरे में सो रहा था। करीब साढ़े 11 बजे चार लड़के होटल की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और डंडे और लाठी से मैनेजर के साथ मारपीट की। साथ ही काउंटर में रखे 39 हजार 600 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। वारदात के संबंध में सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ रिकॉर्डिंग हुई है। पूंडरी पुलिस थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक इसी तरह की एक अन्य वारदात में पुलिस फरल गांव में पेट्रोल पंप पर हुई। पूंडरी निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गांव फरल में उनका पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात 12 बजे के बाद कुछ बदमाशों ने उनके कर्मचारियों पर डंडों से हमला किया। साथ ही पैसे लूटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर लिया है। युवकों की फुटेज मिली है। उसके आधार पर प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस उनकी पहचान कर काबू कर ले। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Next Story





