हरियाणा

हाइवे पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, 2 घायल

Shantanu Roy
3 Jun 2022 4:49 PM GMT
हाइवे पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, 2 घायल
x
बड़ी खबर

कैथल। कैथल जिले में गांव करोड़ा के पास एनएच-152 डी पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया जिसमें दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय बठिंडा पंजाब निवासी अजीत उर्फ मस्तान और 22 वर्षीय सहारनपुर निवासी सोनाउल के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में सीवन निवासी कर्ण सिंह व सहारनपुर निवासी ऋषि घायल हुए है। ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि चारों मजदूर वीरवार को रात तक काम करने के बाद हाइवे पर सो रहे थे।

हांलाकि उन्होंने सुरक्षा को लेकर जनरेटर और छोटा हाथी खड़ा किया हुआ था। सुबह करीब चार बजे ट्रक चालक ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए चारों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सोनाउल की एक साल पहले शादी हुई थी।
Next Story