संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन में 'शहीद' किसानों को दीपमाला बनाकर दी श्रद्धांजलि

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दीपावली और बंदी छोड़ दिवस पर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के नाम पर दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने मोमबत्तियां व दीप जलाकर दिवाली मनाई। किसानों में दीपमाला बनाकर आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को याद किया और आंदोलन में मजबूती से डटे रहने का संकल्प लिया। दिवाली वाला दिन बॉर्डर पर आए किसानों का 343वां दिन था।
दिल्ली की सीमा पर विरोध के उभरने के बाद जींद की अपनी पहली यात्रा पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को किसानों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस की 3 घेराबंदी और 800 पुलिस कर्मियों की बड़ी संख्या भी नाराज किसानों को नहीं रोक सकी। जिसमें महिला किसान भी शामिल थीं। जिन्होंने जजपा कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। चौटाला को मजबूर होकर जजपा कार्यालय का दौरा रद्द करना पड़ा और दुष्यंत चौटाला के जाने के बाद ही दो घंटे का तनावपूर्ण महौल समाप्त हुआ।





