फऱीदाबाद-पलवल में शनिवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगे जनता से संवाद
![फऱीदाबाद-पलवल में शनिवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगे जनता से संवाद फऱीदाबाद-पलवल में शनिवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगे जनता से संवाद](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/16/3035871-mool-chand-sharma-74-1686917713-567650-khaskhabar-1.webp)
फऱीदाबाद। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शनिवार 17 जून को फरीदाबाद और पलवल में जनसंवाद करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री सुबह 11 बजे फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच, 1.00 बजे पलवल के मंडकोला, 3 बजे जनौली और 5 बजे बघोला में जन संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा पौने नौ साल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं जाकर लोगों से पूछते हैं कि सरकार का कौन सा कार्य आपको कितना अच्छा लगा। आप कौन से काम से अधिक संतुष्ट हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री और जनता के बीच सीधे संवाद का यह अनूठा प्रयास है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। छोटे से कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों का पहुंचना इसकी लोकप्रियता इसका जीता-जागता प्रमाण है।
![Ashwandewangan Ashwandewangan](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।