हरियाणा

अंबाला में दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Saba Naaz
8 Jun 2025 9:03 PM IST
अंबाला में दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
x
Haryana हरियाणा : अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के सामने फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने कसौली से लौट रहे बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दिल्ली के सोनिया विहार निवासी 32 वर्षीय सिद्धार्थ लूथरा की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा 33 वर्षीय दीपक राठौर के पांव में फ्रैक्चर आया है। मृतक सिद्धार्थ के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है व दीपक उपचाराधीन है। हादसे के बाद अंबाला-दिल्ली हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को किनारे करवाकर यातायात को दुरुस्त करवाया। घायल दीपक राठौर ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
वह नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। मृतक सिद्धार्थ बचपन का दोस्त है। वह घर से ही कुछ दूरी पर रहता था। हमारा एक साथ खेलना व घूमना था। सिद्धार्थ की गुरुग्राम की लावा कंपनी में नौकरी लगने के बाद काफी समय से मिले नहीं थे। एक साल पहले अवेंजर बाइक ली थी तो सिद्धार्थ को लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए बोला था। तब से कोई प्रोग्राम नहीं बना था। फोन पर जाने का प्रोग्राम बना था तो शुक्रवार की रात को कसौली जाने के लिए निकल पड़े थे।
शनिवार रहने के बाद रविवार सुबह वापस दिल्ली के लिए निकले थे। तभी अंबाला के पास ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। मृतक सिद्धार्थ को टैटू बनवाने का शौक था। बाजू से लेकर पैरों तक जगह-जगह सिद्धार्थ ने टैटू बनवा रहे थे। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सिद्धार्थ के रिश्ते की तैयारियां चल रहीं थी। नम आंखों से बोला कि उसे क्या पता था, यह उसका आखिरी सफर होगा। बाइक सवार कसौली से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। फ्लाईओवर पर ही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक का सोमवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है
Next Story