हरियाणा

21 किसानों से धान खरीदकर फरार हुआ व्यापारी, गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Jun 2022 3:03 PM GMT
21 किसानों से धान खरीदकर फरार हुआ व्यापारी, गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

हिसार। हरियाणा में हिसार पुलिस ने गांव नियाना और मिर्जापुर के किसानों से धान की फसल खरीद कर बिना भुगतान किए फरार हुए ग्लोबल स्पेस सोसाइटी निवासी व्यापारी सतीश को पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया है। व्यापारी को गांव नियाना और मिर्जापुर के किसानों का करीब 2 करोड़ रुपए न चुकाने का केस दर्ज है।

हिसार सदर थाने में 4 मार्च 2021 की एफआईआर के अनुसार आरोपी गांव नियाणा और मिर्जापुर के करीब 21 किसानों ने पुलिस को शिकायत दी कि सतीश जिसकी फर्म न्यू ईरा सीड़स उद्योग विहार, मिर्जापुर ने उनकी धान की फसल अक्टूबर नवंबर में 2020 में खरीदी थी। धान की फसल खरीदने के बाद 15 दिनों बाद राशि का भुगतान किया जाना था। परंतु आरोपी ने दो महीने तक फसल का भुगतान नहीं किया। इसी बीच वह दुकान छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के चाचा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घर से बिना बनाए कहीं चला गया है।

राजपुरा में खोल ली परचून की दुकान
हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि आरोपी हिसार से भागने के बाद पंजाब में पटियाला जिले के राजपुरा चला गया और वहां अपने मां-बाप के साथ छोटी सी परचून की दुकान खोल ली। उसने राजपुरा में चाय पत्ती की सप्लाई का काम शुरू कर दिया।
इस संबंध में जानकारी मिली तो पुलिस उसे गिरफ्तार करके लेकर आई। आरोपी ने किसानों से खरीदी हुई फसल की पैसे की अदायगी न करके फैक्ट्री और दुकान खरीद ली थी। कुछ पैसा गलत कार्यों में लगा दिया। किसानों की मूल राशि और ब्याज चुकाने में असमर्थ आरोपी ने पंजाब के राजपुरा में भाग गया।
प्रॉपर्टी खंगालेगी पुलिस
इकोनॉमिक्स सैल आरोपी की प्रॉपर्टी का डाटा खंगालेगी। तीन दिन के रिमांड के दौरान प्रॉपर्टी का पता लगाया जाएगा कि उस पैसे से उसने कहां और कितनी संपत्ति खरीदी। आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी गांव नियाणा और मिर्जापुर के किसानों की करीब 2 करोड़ की धान फसल खरीद कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। उसके खिलाफ थाना सदर हिसार में गांव नियाना और मिर्जापुर के किसानों ने धान की फसल खरीद फरार होने के बारे में शिकायत दी थी।
Next Story