हरियाणा

पति से तंग आकर पत्नी ने निगला तेजाब, हालत गंभीर

Shantanu Roy
18 May 2022 8:51 PM IST
पति से तंग आकर पत्नी ने निगला तेजाब, हालत गंभीर
x
बड़ी खबर

पानीपत। पानीपत की महादेव कॉलोनी में पति की रोज-रोज पिटाई से परेशान होकर महिला ने खतरनाक कदम उठा तेजाब निगल लिया। गंभीर हालात में महिला को पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक महादेव कॉलोनी की रहने वाली रेखा ने यह आत्मघाती कदम इसलिए उठाया क्योकि पति शराब पीकर रोज-रोज उसके साथ मारपीट करता था। आखिर तंग आकर आज सुबह रेखा ने घर में रखा तेजाब गटक लिया। हालत बिगड़ने के बाद महिला को पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस दौरान महिला ने पति के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि रोज-रोज की पिटाई और शराब से परेशान होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया है ।वहीं मामले को देखते हुए सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story