हरियाणा

Karnal में तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती

Tara Tandi
28 May 2025 1:49 PM IST
Karnal में तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती
x
Karnal करनाल : तीन दोस्तों पर अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के पास लाठी, डंडे और तलवार जैसे हथियार थे। मामला जुंडला गेट का है, जहां मंगलवार की देर शाम अचानक युवकों पर हमला हुआ था। हमलावर पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे थे, जैसे ही युवक उस रस्ते पर पहुंचे। आरोपियों ने युवकों पर तलवार, लाठी–डंडों से वार करना शुरू कर दिया।
घायलों के नाम शिवम्, समीर और मनी है। शिवम ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को शाम के समय सदर बाजार से जुंडला गेट पर चल रहे भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन रस्ते में ही बासों गए के पास मौजूद सरकारी स्कूल के पास युवकों पर हमलावरों ने हमला कर दिया।
पीड़ितों को हमले का जरा सा भी अंदाजा नहीं था। हमलावरों ने मुंह को कपड़े से ढक रखा था। साथ ही आरोपियों के पास तेजधार हथियार भी थे। हमलावरों के पास गंडासी, तलवार, चाकू और लाठी–डंडे जैसे हथियार थे। समीर और मनी के पैर में गंडासी से हमला।किया गया। जिससे वे दोनों घायल हो जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पिता। समीर ने जैसे–तैसे जान बचाई और भाग निकला।
कुछ देर बाद शिवम् मदद लेकर वापस लौटा तो आरोपी लोगों को आता देख भाग गए। जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शिवम के हाथ में चोट आई है। जिसका उपचार सिविल अस्पताल में ही किया गया। अन्य डंक घायलों के सिर और पैर में भी चोटें आई है।
पुलिस को दी शिकायत में शिवम ने बताया कि 10 से 12 हमलावरों ने अचानक बासों गेट के पास हमला बोल दिया। शिवम और उसके दोस्तों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हमले के पीछे के कारण अज्ञात है। शिवम ने बताया कि हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे। लेकिन उनमें से तीन की पहचान बासों गेट निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। समीर और मनी की हालत में सुधार है। हमले के पीछे का कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।
Next Story