
कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-2 यूनिट ने लाडवा के बदरपुर गांव में हुई फायरिंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लाडवा निवासी देशराज, हिसार निवासी सचिन और कुरुक्षेत्र निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 24 फरवरी को बदरपुर गांव निवासी जयप्रकाश पर दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसका अभी भी इलाज चल रहा है। लाडवा थाने में मामला दर्ज कर मामले की जांच सीआईए-2 यूनिट को सौंप दी गई है। विज्ञापन जांच के दौरान सीआईए-2 यूनिट ने देशराज, सचिन और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके कब्जे से एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया है। सीआईए-2 प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि देशराज को अपनी पत्नी के जयप्रकाश के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके बाद उसने जयप्रकाश की हत्या करने के लिए सुरेश से संपर्क किया।





