हरियाणा
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशा तस्कर, कई किलो अफीम की खेप बरामद
Shantanu Roy
22 Oct 2022 4:58 PM GMT

x
बड़ी खबर
अंबाला। जिले की पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस दौरान तीन नशा तस्करों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। एक तस्कर से 2 किलो 600 ग्राम अफिम व दूसरे से 410 ग्राम और तीसरे से 72 किलो डोडा की खेप बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया नशे के खिलाफ पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है,यह कुछ महीनों में उनका 111 वां मामला है। बता दें कि जिले की पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आज तीन नशा तस्करों की गिरफ्तारी की हुई। पहला तस्कर का नाम पप्पू है,जो बिहार का रहने वाला है। दूसरे का नाम पंकज और तीसरे का रोहित है,यह है डोडो की खेप को उड़ीसा ले जा रहा था। लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है,जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story