हरियाणा
5 लाख रूपए में मैंने मूसेवाला का कत्ल किया, यह कहकर पूर्व विधायक के पीए को दी गई धमकी
Shantanu Roy
14 July 2022 4:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के निजी सचिव को सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नफे सिंह राठी के निजी सचिव सुखबीर सरोहा को यह धमकी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई है।
राठी के सचिव को धमकी देने वाले व्यक्ति ने सिद्दू मूसेवाला को जान से मारने का दावा किया। यही नहीं धमकी देने वाले युवक ने मूसेवाला का कत्ल करने के लिए 5 लाख रुपये मिलने की बात भी लिखी है। इस मामले में नफे सिंह राठी, उनके भतीजे कपूर राठी और सुखबीर सरोहा ने पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन इसके बावजूद भी अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। नफे सिंह राठी ने प्रदेश सरकार से सुरक्षा देने की मांग की है।
पूर्व विधायक के साथ शेयर की गई फोटो पर कमेंट कर दी धमकी
चिराग नयन नाम से फेसबुक प्रोफाइल वाले किसी व्यक्ति ने नफे सिंह राठी के निजी सचिव को जान से मारने की धमकी दी और साथ ही उसके चौधरी को भी गोली मारने की धमकी दी गई है। यहां चौधरी शब्द का प्रयोग नफे सिंह राठी के लिए किया गया है या फिर उनके भतीजे कपूर राठी के लिए यह अभी साफ नहीं हो पाया है। दरअसल नफे सिंह राठी के निजी सचिव सुखबीर सरोहा ने अपने जन्मदिन पर केक काटने और खिलाने का फोटो फेसबुक पर शेयर किया था।

Shantanu Roy
Next Story