हरियाणा

इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है: अनिल विज

Shantanu Roy
9 Oct 2023 3:56 PM IST
इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है: अनिल विज
x
चंद्रशेखर धरणी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एशियन गेम्स में भारत ने मेडल जीतने की सेंचुरी पार करने पर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा का असर है क्योंकि वह खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं और प्रोत्साहित भी करते हैं, इसलिए हिंदुस्तान मेडल की लाइन में और आगे जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया है, इसीलिए हरियाणा को खेलों की धरती कहा जाता है। विज आज पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे।
शिव सेना की नेता प्रियंका द्वारा भाजपा का सबसे बड़ा गठबंधन ईडी और सीबीआई है, वाले बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन सभी नेताओ को रात को सोते समय भी ईडी और सीबीआई नजर आती है। अगर आप लोगों ने कुछ नहीं किया, तो डरने की क्या जरूरत है कुछ न कुछ किया है इसलिए हर समय पुलिस दिखाई देती है।
इजराइल में हुए हमले के बाद वहां बसे भारतीय छात्र यह मांग कर रहे हैं कि उन्हें वहां से निकाला जाए। जिसे लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने पहले भी छात्रों का ध्यान रखा है। पहले हुए रूस-यूक्रेन के युद्ध में वहां बसे छात्रों को भी सफलतापूर्वक निकला है और इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे।
Next Story