हरियाणा
महिलाओं को पीरियड की समस्याओं के प्रति जागरूक कर रही ये छात्रा
Manish Sahu
25 Aug 2023 6:22 PM GMT

x
हरियाणा: आधुनिकता के इस जमाने में आज भी लड़कियां और महिलाएं अपनी निजी समस्याओं के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती. वहीं, बात अगर पीरियड से जुड़ी हो तो महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी इस बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं. कुछ महिलाएं को भी मे पीरियड से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं होती. जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसी ही महिलाओं को जागरूक करने का जिम्मा उठाया है पंचकूला के सेक्टर 14 गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा प्रियंका ने.
प्रियंका ने पढ़ाई के साथ-साथ अपना एक स्टार्टअप शुरू किया है. इस स्टार्टअप के प्रोडक्ट का नाम ‘सशक्त नारी हेल्थ केयर प्रोडक्ट’ रखा गया है. इसके साथ प्रियंका महिलाओं को प्रतिमाह आने वाले पीरियड के बारे में भी जागरूक कर रही है.
महिलाओं को जागरूक करना है लक्ष्य
प्रियंका ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओं को उनके में पीरियड में होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक करना था. तो इनक्यूबीटर केंद्र से संपर्क किया और वहां से स्टार्टअप करने का आईडिया मिला. कुछ कंपनी के प्रोडक्ट यूज करने के बाद कई फायदे मिले तो उन प्रोडक्ट्स को इकट्ठा कर किट तैयार की. जिसके बाद स्टार्टअप शुरु किया. इस प्रोडक्ट की कीमत करीब 500 रुपए है.
प्रियंका का कहना है कि समाज में महिलाएं पीरियड में आने वाली समस्याओं पर बात करने में हिचकती हैं और मैं इसे खत्म करना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पीरियड को लेकर जानकारी न होने के चलते एक 13 साल की लड़की को उसके भाई ने जान से मार दिया था, क्योंकि उसने यह सोच लिया था कि उसकी बहन का किसी के साथ शारीरिक संबंध है. इसलिए महिलाओं को आने वाले पीरियड के प्रति सभी को जानकारी होनी चाहिए और सभी को जागरूक होना चाहिए.

Manish Sahu
Next Story