हरियाणा

सरकारी काम में टांग अड़ाना इस भाजपा नेता को पड़ा भारी, साथियों सहित केस दर्ज

Shantanu Roy
9 Nov 2022 6:01 PM GMT
सरकारी काम में टांग अड़ाना इस भाजपा नेता को पड़ा भारी, साथियों सहित केस दर्ज
x
बड़ी खबर
फिरोजपुर। भाजपा की टिकट पर विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय से चुनाव लड़ने वाले गुरप्रवेज सिंह शैला व उनके साथियों के खिलाफ थाना लक्खो की बहराम पुलिस ने 2 मामले दर्ज किए हैं। यह दोनों मामले सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों के तहत दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार जल निकास मंडल फाजिल्का के एक्सियन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि विभाग की ओर से सतलुज दरिया की डी-सिल्टिंग का काम करवाया जा रहा है। इसी दौरान गांव गजनीवाला में कुछ लोगों ने दरिया से सिल्ट निकाल कर ले जाने वाले वाहनों का रास्ता रोककर काम में रुकावट डाली। मौके पर जाकर जांच में सामने आया कि भाजपा नेता गुरप्रवेज सिंह शैला, बोहड़ सिंह, जसवंत सिंह, मुखत्यार सिंह, भगवान सिंह, जगतार सिंह, बलवंत सिंह, सुरीत सिंह बोबी, सुच्चा व उनके 25 अज्ञात साथियों ने गांव गजनीवाला में पुल पर वाहनों को रोक दिया और समझाने गए अधिकारियों के साथ झगड़ा किया। ए.एस.आई. बलबीर सिंह के अनुसार अधिकारी की शिकायत पर गुरप्रवेज सिंह शैला व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं पी.एस.पी.सी.एल. के जे.ई. जसविन्द्र सिंह ने भी पुलिस को शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि गांव दोना मत्तड़ में ट्रक की खंभे से टक्कर होने के कारण पावर सप्लाई बंद है। कर्मचारियों को जब कंपलेंट दूर करने के लिए भेजा गया तो कुछ लोगों ने विभाग कर्मचारियों को रोक कर वापस लौटा दिया। 7 नवंबर को फिर कर्मचारी परमिट लेकर लाइट ठीक करने गए तो गुरप्रवेज सिंह शैला, योगेश, परमजीत सिंह, अशोक सिंह व उनके 20 अज्ञात साथियों ने टीम को धमकाया और काम नहीं करने दिया। एस.एच.ओ. बचन सिंह ने बताया कि अधिकारी की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Story