हरियाणा

Panipat के गांव में चोरों का आतंक, घर से उड़ी रकम

Admindelhi1
2 Nov 2025 5:03 PM IST
Panipat के गांव में चोरों का आतंक, घर से उड़ी रकम
x

पानीपत: पानीपत के गांव रिसालू में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को उस समय निशाना बनाया जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। उन्हें चोरी का पता तब चला जब सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात उनका परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे तीन मोबाइल फोन और करीब 40 हजार से ऊपर की नकदी चोरी करके फरार हो गए। जब सुबह परिवार की आंख खुली तो उन्होंने घर के भीतर का सामान बिखरा देखा। अलमारी खुली पड़ी थी और फोन व नकदी गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

Next Story