हरियाणा

कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद

Triveni
20 Dec 2022 10:22 AM GMT
कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद
x

फाइल फोटो 

गोहाना शहर के मेन बाजार रोहतक गेट पर रात में गली में खड़ी कार को चोरों ने निशाना बनाया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गोहाना शहर के मेन बाजार रोहतक गेट पर रात में गली में खड़ी कार को चोरों ने निशाना बनाया। पहले चोरों ने ईंट मार कर कार का शीशा तोड़ा, उसके बाद कार में रखा कीमती सामान पर हाथ साफ किया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार मालिक ने बताया कि वह फतेहाबाद का रहने वाला है। वह कल रात को ही कार से वृंदावन से लौटे थे। ज्यादा कोहरा होने के कारण वह गोहाना में अपनी बेटी के यहां रुक गए थे। उन्होंने कुछ सामान कार में ही छोड़ दिया था। रात को दो चोरों ने कार का शीशा तोड़ कर गाड़ी में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story