हरियाणा

चोरों ने दान-पात्र तोड़ नकदी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Shantanu Roy
24 July 2022 5:14 PM GMT
चोरों ने दान-पात्र तोड़ नकदी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुआ आरोपी
x
बड़ी खबर

फरीदाबाद। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने भगवान के घर यानी मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है जहाँ चोरों ने मंदिर के दानपत्र को तोड़कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। वहीं दानपत्र तोड़कर चोरी की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

Next Story