हरियाणा

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज न लेने वाले सार्वजनिक स्थानों पर होंगे बैन, 1 जनवरी से पब्लिक प्लेस में नया नियम होगा लागू

jantaserishta.com
22 Dec 2021 4:13 PM IST
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज न लेने वाले सार्वजनिक स्थानों पर होंगे बैन, 1 जनवरी से पब्लिक प्लेस में नया नियम होगा लागू
x

DEMO PIC

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है.

चंडीगढ़: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए हरियाणा ने सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है. यहां 1 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज न लेने वाले व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री नहीं मिलेगी. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह ऐलान किया.

अनिल विज ने कहा, 16 दिसंबर तक हरियाणा में 1,90,36,049 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है. जबकि 1,17,01,925 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है. यह कुल वयस्क आबादी का 57% है. उन्होंने बताया कि अब तक 3,07,97,974 डोज हरियाणा में लगाई गई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story