हरियाणा
शाहाबाद में बने सैनी टायर हाउस में आग लगने से लोगों के बीच मचा हड़कंप
Tara Tandi
4 May 2024 5:41 PM IST

x
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित शाहाबाद में बने सैनी टायर हाउस में आग लगने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आधी रात के समय दुकान में आग को भड़कता देख लोग जुट गए, और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद किसी ने मालिक को फोन मिलाया तो किसी ने फायरब्रिगेड को काल किया।
टायर हाउस में लगी आग इतनी तीव्रता के साथ बढ़ रही थी, कि कुछ ही समय में बगल से बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोस के मकान में आग लगते देख आसपास के दुकानदारों के बीच भी अफरा तफरी मच गई।
जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग काफी हद तक बढ़ चुकी थी। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को करीब आधे घंटे का समय लगा। पहले मौके पर एक गाड़ी पहुंची फिर दूसरी आग इतनी ज्यादा भीषण थी की बाद में कुरुक्षेत्र–अंबाला से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी।
आग पर काबू पाने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकान में आग लगने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
Tagsशाहाबादसैनी टायर हाउसआग लगने लोगोंबीच मचा हड़कंपShahabadSaini Tire Housefire broke outcreated panic among peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





