हरियाणा

सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, एक कैदी हुआ घायल

Admin Delhi 1
12 July 2022 1:41 PM GMT
सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत, एक कैदी हुआ घायल
x

सिटी जेल न्यूज़: हिसार सेंट्रल जेल 2 में कैदियों में मंगलवार की सुबह झगड़ा हो गया। झगड़े में एक बंदी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। झगड़े की सूचना जेल प्रशासन तथा पुलिस को भी दे दी गई है। झगड़े के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि झगड़े में घायल हुआ बंदी तथा हमलावर सभी फतेहाबाद जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय कारागार में मंगलवार की सुबह के किसी बात को लेकर कैदियों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि जेल में बंद बिट्टू, अमन, हनुमान व बीरबल ने बंदी मुकेश को घेर लिया और लात घुसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। झगड़े की सूचना मिलने पर जेल में तैनात वार्डन व अन्य हवालातियों ने उन्हें अलग-अलग किया। झगड़े में मुकेश बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे तुरंत जेल परिसर स्थित अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसे हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। कैदियों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलने पर जेल के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जानकारी ली। फिलहाल कैदियों के बीच हुए झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना है कि जेल में भिड़े कैदी सभी फतेहाबाद जिले से संबंध रखते हैं।

Next Story