हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आएगी, इसमें कोई शक नहीं है: राहुल गांधी

Shantanu Roy
8 Jan 2023 6:23 PM GMT
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आएगी, इसमें कोई शक नहीं है: राहुल गांधी
x
बड़ी खबर
कुरुक्षेत्र। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे दिलचस्पी इस बात में है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार सबकी बात सुनेगी और प्रदेश का विकास होगा। बता दें कि पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से हरियाणा पहुंची यात्रा को यहां बेहद ऊर्जावान और जोशीला स्वागत मिला। हरियाणा में संगठन की ताकत दिखायी दे रही है। उन्होंने सभी हरियाणा वासियों का प्यार और समर्थन देने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की आवाज को दबाकर नफरत और डर फैलाया जा रहा है। साथ ही देश बांटने की कोशिश की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यात्रा का लक्ष्य देश की जनता को सच्ची आवाज सुनाने का है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दुस्तान में असमानता बढ़ रही है। पूरी आर्थिक शक्ति 3-4 लोगों के हाथ में जा रही है। तेजी से बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई इसी का नतीजा है।
Next Story