हरियाणा

छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

Shantanu Roy
15 Sep 2022 4:13 PM GMT
छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
x
बड़ी खबर
पानीपत। हरियाणा के पानीपत के विकास नगर में भाई ने नुकीली चीज घौंप कर बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी एक साल पहले एक पैर से दिव्यांग हो चुका है। वारदात के दौरान बेटे की चीख सुनने के बाद मां मौके पर पहुंची और उसने पड़ोस में रहने वाले अपनी बहन के बेटे को बुलाया। युवक के शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।
बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत था युवक
विकास नगर के रहने वाले बलवान ने बताया की वह तीन बच्चों का पिता है। जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी चंडीगढ़ में शादीशुदा है, जबकि मंझला बेटा आंनद (28) और छोटा बेटा प्रिंस (26) है। आनंद डीसी रेट पर बिजली निगम में कार्यरत था। जिसका कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। जबकि छोटे बेटे प्रिंस का उसकी पत्नी प्रियंका से मनमुटाव चल रहा है। गुरुवार दोपहर बाद आनंद घर पर अपने कमरे में सो रहा था। मां उषा दूसरे कमरे में थी। प्रिंस बाहर गया हुआ था। कुछ समय बाद प्रिंस घर पर आया और उसने सो रहे बड़े भाई आनंद के पेट में नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमले के दौरान आनंद की चीख सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। मां ने चीख-पुकार मचा कर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। पड़ोस में रहने वाला मौसेरे भाई दौड़ कर पहुंचा। घायल अवस्था में आनंद को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल वारदात के कारण अज्ञात है।
Next Story