हरियाणा

भैंस खरीदने दो लोगों के साथ गई थी मह‍िला, ठंड के बहाने कमरे के अंदर बुलाया, फिर...

jantaserishta.com
22 Nov 2021 11:16 AM IST
भैंस खरीदने दो लोगों के साथ गई थी मह‍िला, ठंड के बहाने कमरे के अंदर बुलाया, फिर...
x
जानें पूरा मामला.

हिसार: हर‍ियाणा में हिसार के आजाद नगर थाना क्षेत्र में भैंस खरीदने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. आजाद नगर पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.

हिसार के आजाद नगर के थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.
भैंस खरीदने दो लोगों के साथ गई थी मह‍िला
झज्जर जिले के गांव से एक महिला हिसार में भैंस खरीदने के लिए गांव में गई थी. दो व्यापारी उसे हरिता गांव में ले गए. एक आरोपी ने महिला को ठंड का बहाना लेकर कमरे के अंदर बुलाया.
महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जबकि दूसरा कमरे के बाहर खड़ा रहा. महिला ने आरोप लगाया कि भैंस लाने के नाम पर किराये के नाम 5 हजार रुपये भी लिए गए.
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने हरिता निवासी लालू व सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज क‍िया है. आजाद नगर के थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story