हरियाणा

अपनों का नहीं मिल सका महिला व दो बच्चों को कंधा, सीवर लाइन में मिले थे शव

Kajal Dubey
1 Aug 2022 5:14 PM GMT
अपनों का नहीं मिल सका महिला व दो बच्चों को कंधा, सीवर लाइन में मिले थे शव
x

न्यूज़ क्रेडिट; अमर उजाला

पढ़े पूरी खबर
हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड के नजदीक ड्रेन नंबर आठ के किनारे सीवर लाइन में मिले महिला और दो बच्चों के शवों को श्मशान घाट तक अपनों का कंधा नसीब नहीं हो सका। नगर निगम ने रविवार को उन्हें लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। क्योंकि पानीपत के गढ़ी सिकंदरपुर से आए परिवार ने भी शवों को पहचानने से इंकार कर दिया। अब पुलिस के पास तीनों शवों के डीएनए सैंपल हैं, जिनके मिलान से ही अब मृतकों की पहचान हो सकेगी।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को सीवर लाइन की सफाई के कार्य के दौरान कर्मचारियों को बदबू आने लगी। जांच की तो सीवर लाइन के अंदर पहला शव 30 वर्षीय महिला, दूसरा 3 से 4 वर्षीय बच्ची व तीसरा शव 4 से 6 वर्षीय बच्चे का मिला। यह पता नहीं लग सका कि तीसरा शव लड़के का था या लड़की का।
क्योंकि तीनों शव बुरी तरह गली-सड़ी हालत में थे, जो एक सप्ताह पुराने लग रहे थे। सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था, लेकिन मृतकों की शिनाख्त न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
सैंपल गांव व बिहार के परिवार के बाद पानीपत का परिवार भी मृतकों को पहचाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में रविवार को लावारिस मानकर रविवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब डीएनए टेस्ट के आधार पर ही मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
Next Story