हरियाणा

सफाई कर्मचारियों की 11वें दिन हड़ताल खत्म, मीटिंग में बनी सहमति

Shantanu Roy
29 Oct 2022 6:09 PM
सफाई कर्मचारियों की 11वें दिन हड़ताल खत्म, मीटिंग में बनी सहमति
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। हरियाणा के सफाई कर्मियों की हड़ताल आज 11वें दिन खत्म हो गई। हरियाणा भवन में हुई मीटिंग में दोनों पक्षों में सहमति हो गई। निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने हड़ताल खत्म होने की पुष्टि की है। निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से बातचीत हुई है। जिसके बाद उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है। गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मियों को शहरों में फैले कूड़े को उठाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
Next Story