हरियाणा
गांव में गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे के नीचे दबने से दादी-पोती की मौत
Gulabi Jagat
1 July 2022 9:26 AM GMT

x
गांव में गिरी कच्चे मकान की छत
हिसार के नजदीकी गांव ढंडूर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गुरुवार देर रात ढंडूर गांव में छत गिरने से दादी पोती मलबे के नीचे दब गई और दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रानी और उसका पति भीम अपनी नौ वर्षीय पोती इंदु के साथ घर में सो रही थी। मकान कच्चा था।
देर रात अचानक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से तीनों नीचे दब गए। इसकी सूचना जब परिजनों व ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने राहत कार्य शुरू किया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में हिसार के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने रानी और इंदु को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में रानी के पति भीम की टांग टूट गई है। शुक्रवार दोपहर दो बजे हिसार पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व मुआवजा दिया जाए।
गांव के सरपंच मनोज शर्मा ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। यह परिवार पिछले कई साल से पक्का मकान फॉर्म अप्लाई कर रहा था। अभी तक इन्हें मकान बनाने के पैसे नहीं मिले हैं।
Next Story