हरियाणा
देर रात गिरी मकान की छत, नीचे सोया हुआ परिवार मलबे में दबा, 1 की मौत, 3 घायल
Shantanu Roy
4 Aug 2022 6:16 PM GMT

x
बड़ी खबर
घरौंडा। करनाल जिले घरौंडा के गांव अलीपुर खालसा में मकान की छत गिरने से एक व्यक्त की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को घरौंडा अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने के चलते वे घर की मरम्मत नहीं करवा पाए थे। उन्होंने बताया कि मृतक के ऊपर ही पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
छोटे-छोटे बच्चों के साथ सो रहे थे परिवार के सदस्य
जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात गांव अलीपुर खालसा में मकान की कच्ची छत गिरने से हुआ। परिवार के चार लोग छत के मलबे के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत मलबे के नीचे दबे परिवार को बाहर निकाला। इस हादसे में 30 वर्षीय राजबीर की मौत हो गई है। वहीं दो छोटे-छोटे बच्चे व उनकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
हादसे में मारे गए परिवार का छोटा बेटा
परिवार वालों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब राजबीर अपनी मां सोना देवी व अपने भाई के दो बच्चों के साथ एक ही कमरे में सोए हुए थे, जबकि उसका भाई व उसकी भाभी दूसरे कमरे में सोए हुए थे। देर रात करीब अढ़ाई बजे कमरे की दीवार ढह गई और चारों मलबे में दब गए। सभी को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक राजबीर की मौत हो चुकी थी। मृतक राजबीर के परिजनों ने बताया कि राजबीर अविवाहित था। राजबीर खेती का काम कर मां व परिवार का पालन पोषण करता था।
Next Story