हरियाणा

विपक्ष की भूमिका केवल विरोध के नाते से विरोध करने की रह गई

Shantanu Roy
29 Oct 2022 6:10 PM GMT
विपक्ष की भूमिका केवल विरोध के नाते से विरोध करने की रह गई
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार, जातिवाद और अपराध पर अंकुश लगाकर नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान किया है। व्यवस्था परिवर्तन कर सुशासन कायम किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश का हर वर्ग हमारी सरकार से संतुष्ट है।मुख्यमंत्री आज रोहतक में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विपक्ष की भूमिका के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की आज भूमिका केवल विरोध के नाते से विरोध करने की रह गई है। वे हमारी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा कभी नहीं करेंगे। यदि विपक्ष रचनात्मक तौर पर अपना काम करता तो वे अपनी गतिविधियों को लेकर आगे अवश्य बढ़ते। लेकिन केवल विरोध के नाते से ही हर कार्य का विरोध करना उनकी प्रणाली बन गई है। मनोहर लाल ने कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रदेश में जिस प्रकार की शासन व्यवस्था थी, हमने उन सब कुरीतियों को दूर किया है। हमने भ्रष्टाचार, जातिवाद सिस्टम पर चोट कर एक स्वच्छ प्रशासन दिया है और आगे भी इस प्रकार की कुरीतियों को पनपने नहीं देंगे।
Next Story