हरियाणा
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से जींद की महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर
jantaserishta.com
17 Sept 2025 10:14 PM IST

x
HARIYANA हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाकर हरियाणा के जींद में महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर इन महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि हमारी कामना है कि पीएम मोदी ऐसे ही देश को प्रगति के पथ पर ले जाएं। इस योजना ने हमें सशक्त बनाया और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता दिखाया है। लाभार्थी मीना देवी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत हमें अपने घर में ही रोजगार स्थापित करने का अवसर मिला। मैंने अपने गांव में ही दुकान शुरू की, जिससे अब हमें दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस दुकान से मेरी आमदनी हो रही है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में महिलाओं की कोई पूछ नहीं थी और न ही उनके लिए जनहितकारी योजनाएं थीं। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मुद्रा योजना ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब हमें जमींदारों से कर्ज लेने या ब्याज पर पैसा उधार लेने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने ढेरों शुभकामनाएं दी और कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में गहराई से सोचा और हमें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया। लाभार्थी राजबाला ने बताया कि पहले हम घर के झाड़ू-पोछा जैसे छोटे-मोटे कामों तक सीमित थे, लेकिन भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई जनहितकारी योजनाएं लागू की। मुद्रा योजना के तहत मैंने अपने घर पर छोटी दुकान शुरू की, जिससे मेरे परिवार का भरण-पोषण हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं की स्थिति बदलने का ऐतिहासिक काम किया है। हम उनके दीर्घायु और निरंतर नेतृत्व की कामना करते हैं। लाभार्थी पूनम देवी ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत मैंने अपने गांव में किराना स्टोर शुरू किया। अब जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। घर का खर्च आसानी से निकल रहा है। भाजपा सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें सक्षम बनाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अगर ये जनहितकारी योजनाएं न होती, तो हमें भारी ब्याज दरों पर कर्ज लेना पड़ता, जिसका ब्याज चुकाना मुश्किल होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने शुभकामनाएं दी और कहा कि वे महिलाओं के हित के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, वे ऐसे ही देश को अपने नेतृत्व में आगे बढ़ाते रहें।
Tagsपीएम मुद्रा योजनामहिला सशक्तिकरणआत्मनिर्भरजींदपीएम मोदी 75वां जन्मदिनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





