हरियाणा

बाल आश्रम के अंदर हुई अधीक्षक की हत्या, इलाके में सनसनी का माहौल

Admin Delhi 1
26 April 2022 10:16 AM GMT
बाल आश्रम के अंदर हुई अधीक्षक की हत्या, इलाके में सनसनी का माहौल
x

हरयाणा मर्डर न्यूज़: भिवानी में बाल आश्रम के 60 वर्षीय अधीक्षक की आश्रम के अंदर ही बेरहमी से निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आश्रम के अंदर के सभी सीसीटीवी खराब हैं। ऐसे में पुलिस के लिए ये पहेली बन गई है कि ये हत्या आश्रम के किसी शख्स ने की है या फिर कोई बाहर से आश्रम में घुसा। बताया जाता है कि कि यूपी के बलिया जिला निवासी करीब 60 वर्षीय मोहनगिरी पिछले 5-6 साल से बाल आश्रम में अधीक्षक के पद पर कार्यरत था। बाल आश्रम की पूरी निगरानी व कामकाज उसी के जिम्मे था। मंगलवार सुबह वो आश्रम में बने अपने कमरे में मृत मिला। आश्रम के प्रधान एडवोकेट डॉ. रामफल ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे काम से आश्रम में आया और मोहन गिरी के ना मिलने पर पता किया तो कमरे में मृत मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आश्रम के प्रधान ने पुलिस से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि प्रधान का कहना है कि मृतक की किसी से अनबन या लेनदेन नहीं था। ऐसे में कोई बाहर से आया और ये हत्या करके फरार हो गया।

वहीं मामले की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह सीआईए-1, सीआईए-2, सिटी थाना व साइबर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया। घटना वाले मकान में सामान बिखरा मिला, लेकिन वहां चोरी की पुलिस को कोई आशंका नहीं लग रही। वहीं आश्रम के चारों तरफ की ऊंची दिवारों पर लगे कंटीले तारों से बाहरी व्यक्ति के आने की भी कम संभावनाएं हैं। डीएसपी हैडक्वाटर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आश्रम के लोगों से पुछताछ की जा रही है और जो भी सीसीटीवी चल रहा है, उसे चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर चोरी दर्शाने के लिए सामान बेखेरा गया है, लेकिन चोरी कोई सामान नहीं किया। उन्होंने बताया कि बाहर से किसी के आने की आशंका कम है। ऐसे में हर लिहाज से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिनके बाद हत्या का खुलासा हो सकता है।

बाल आश्रम के अधीक्षक की आश्रम के अंदर इतनी बेरहमी से की गई ये निर्मम हत्या कई सवाल खड़े कर रही है। सबसे बड़ा सवाल हत्या कोई बाहर से है या आश्रम से। लिहाज़ा हत्या की इस गुत्थी को सुलझाना फि़लहाल पुलिस के लिए किसी पहेली से कम नहीं।

Next Story