हरियाणा

खच्चर ने महिला को मुंह में दबाकर बुरी तरह से पटका

Admin4
4 March 2023 9:01 AM GMT
खच्चर ने महिला को मुंह में दबाकर बुरी तरह से पटका
x
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में महिला पर खच्चर द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। महिला घर से पार्लर जाने के लिए निकली थी। यह घटना फतेहाबाद के रतिया इलाके की है। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि खच्चर ने महिला को मुंह में दबाकर बुरी तरह से पटका जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने महिला को खच्चर से छुड़वाया। नहीं तो महिला की जान भी जा सकती थी।
Next Story