हरियाणा

ज्वेलर्स पर बदमाशों ने पिस्तल तानकर 50 लाख की मांगी फिरौती

Admin4
26 Feb 2023 7:17 AM GMT
ज्वेलर्स पर बदमाशों ने पिस्तल तानकर 50 लाख की मांगी फिरौती
x
हिसार। शहर में पटेल नगर स्थित विजय ज्वेलर्स पर 2 युवकों ने शाम को पिस्टल तान दी इस दौरान 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और न देने पर गोली मारने की चेतावनी भी दी। साथ ही जाते हुए दुकान के शीशे पर भी गोलियां चलाई। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना के बाद से अन्य व्यापारियों में रोष है। वे आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर एसपी लोकेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने दुकानदार विजय और नवीन से पूरी जानकारी मांगी और कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। एसपी ने 315 बोर के कट्‌टे से चलाई गोली भी देखी। पुलिस ने गोली को कब्जे में ले लिया।
एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए के दो टीमें लगा दी है। ज्वेलर को पुलिस सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं युवकों ने दुकान मालिक को चिट्‌ठी देते हुए कहा कि आप शाम तक 50 लाख रुपए दे देना, नहीं तो अगली बार गोली तुम्हारे पर चलेगी। इसके बाद दुकान में फायरिंग करते हुए युवक भाग गए। घटना के समय दुकान में विजय और उसका भाई नवीन था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही फिरौती मांगने वाले दोनों युवकों ने आशु संस्कारी और नोनी कागरा के नाम से पत्र में लिखा कि सुन भाई 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। उसे तुम्हे देना पड़ेगा, नहीं तो तुम्हे जान से मार देंगे।
Next Story