हरियाणा

बदमाशों ने शहीद भगत सिंह समिति के प्रधान पर किया हमला

Admin Delhi 1
7 Sept 2022 6:50 PM IST
बदमाशों ने शहीद भगत सिंह समिति के प्रधान पर किया हमला
x

हांसी क्राइम न्यूज़: शहीद भगत सिंह समिति के युवा प्रधान सरदार गगनदीप सिंह तूर पर बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। गगनदीप मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दयाल सिंह कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से वापस घर लौट रहा था कि अज्ञात 10-12 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक कर उस पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आस पास के लोगों ने उसे उपचार हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंच गगनदीप के बयान दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया था और फोन करने वाले युवक ने उसे दयाल सिंह कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में बुलाया। गगनदीप ने बताया कि वह यह सोच कर गुरुद्वारा चला गया कि गुरुद्वारे में सेवा करने के लिए बुलाया होगा। और जब वह गुरुद्वारा में सेवा कार्य में व्यस्त था उसके फोन पर दोबारा फोन आया तो उसने बताया कि वह तो गुरुद्वारा के अंदर ही है तो फोन करने वाले युवक ने कहा कि एक बार गुरुद्वारे के बाहर आजा। गगनदीप ने बताया कि जैसे ही वह गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा तो वहां खड़े 10-12 युवकों ने उसके उपर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। और उसे जमीन पर पटक कर लोहे की रॉड व डंडों तथा लात घुस्सों से पीटना शुरू कर दिया।

गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर आस पास के लोगों व गुरुद्वारा में मौजूद सेवादारों को आता देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। उसके बाद लोगों ने उसे उपचार हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। गगनदीप सिंह ने बताया कि बदमाशों द्वारा लोहे की रॉड व डंडों से हमला किए जाने से उसके चेहरे व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी एक टांग में फैक्चर हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story