हरियाणा

नाबालिग लड़की को तलाशकर परिवार से मिलवाया, दो घंटे में मिली सफलता

Admindelhi1
10 Nov 2026 3:13 PM IST
नाबालिग लड़की को तलाशकर परिवार से मिलवाया, दो घंटे में मिली सफलता
x
महज दो घंटे में नाबालिग की तलाश पूरी, परिवार से हुआ पुनर्मिलन

सोनीपत: सोनीपत में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना राई पुलिस ने घर से नाराज होकर गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को महज दो घंटे में सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि दीपावली के अवसर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से नाराज होकर कहीं चली गई। इस पर परिजनों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ममता सिंह, आईपीएस, एडीजीपी के दिशा-निर्देशों और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन सोनाक्षी सिंह, आईपीएस के निर्देशन में थाना राई पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे के भीतर ही उसे सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के हवाले कर दिया।

सोनीपत पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और बच्चों की सकुशल वापसी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Story