हरियाणा

हरियाणा खेल महाकुंभ 2026 का शुभंकर लॉन्च, काला हिरण बनेगा प्रदेश की खेल पहचान

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:54 PM IST
हरियाणा खेल महाकुंभ 2026 का शुभंकर लॉन्च, काला हिरण बनेगा प्रदेश की खेल पहचान
x
हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगी नई उड़ान, खेल महाकुंभ में 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

चंडीगढ़: हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजित होने वाले 'खेल महाकुंभ हरियाणा-2026' के शुभंकर का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। राज्य पशु काले हिरण की थीम पर तैयार शुभंकर प्रदेश की खेल पहचान, फुर्ती, सतर्कता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30 खेलों के करीब 20 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं दो चरणों में प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह, एशियाई खेलों की पदक विजेता परवीन हुड्डा और नरेंद्र बॉक्सर को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 17,676 खिलाड़ियों को 931 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है। वहीं, प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियों के माध्यम से करीब 40 हजार बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Next Story