हरियाणा

परोल पर रिहा किया गया था हत्यारा, हो गया फरार

Harrison
12 July 2023 3:39 PM GMT
परोल पर रिहा किया गया था हत्यारा, हो गया फरार
x
सोनीपत | हरियाणा की यमुनानगर जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा हत्यारा सोनीपत में लापता हो गया है। उसे जेल से 10 सप्ताह के लिए नियमित परोल पर रिहा किया गया था। उसे 1 जुलाई को जेल में लोटना था, लेकिन नहीं लौटा। यमुनानगर जेल अधीक्षक की शिकायत पर उसके खिलाफ थाना गन्नौर में जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गन्नौर थाना में 22 जून 2017 को गांव बडी डिवाइन सिटी के पास डॉ.कोशल दिल्ली वाले के खेत में जीटी रोड से करीब 60 कदम अंदर एक युवक का शव मिला था। उसकी पत्थर मार कर हत्या की गई थी। इसको लेकर बड़ी के सरपंच के पिता सुरेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में छानबीन करते हुए तरूण उर्फ सम्मन निवासी वार्ड नंबर-8, कोट मोहल्ला गन्नौर काे गिरफ्तार किया था। इस मामले में तरूण को सोनीपत एडीजे कोर्ट ने 17जनवरी 2020 को उम्र केद की सजा सुनाई थी। वह फिलहाल यमुनानगर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। तरूण को सोनीपत जिला मजिस्ट्रेट सोनीपत के आदेश पर 21 अप्रैल 2023 को 10 सप्ताह के लिए नियमित पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था।
Next Story