हरियाणा

'पंजाब को गैंगस्टरवाद और नशे से मुक्त करना लक्ष्य', गठबंधन पर CM सैनी का बयान

Admindelhi1
25 Nov 2026 12:13 PM IST
पंजाब को गैंगस्टरवाद और नशे से मुक्त करना लक्ष्य, गठबंधन पर CM सैनी का बयान
x
पंजाब की राजनीति में गठबंधन की नई चर्चा, CM सैनी बोले- लोगों का सम्मान बढ़ाना हमारा लक्ष्य

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को दिलों का गठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का उद्देश्य पंजाब को मजबूत करना, गैंगस्टरवाद और नशे को खत्म करना तथा आम लोगों का सम्मान बढ़ाना है।

मंगलवार को गुरुग्राम रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है।

सैनी ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और नशे की समस्या चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में लोगों को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब की जनता से नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य किसानों, महिलाओं और गरीबों का उत्थान करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन का गठबंधन की पहल के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के माध्यम से पंजाब को नई दिशा देने और लोगों के हितों के लिए काम करने का प्रयास किया जाएगा।

Next Story