हरियाणा

अविवाहित बताकर युवती से एक साल तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
3 July 2022 8:58 AM GMT
अविवाहित बताकर युवती से एक साल तक किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
x

सिटी क्राइम न्यूज़: शाही शहर के एक युवक ने विवाहित होने के बावजूद खुद को अविवाहित बता इंटरनेट पर यमुनानगर (हरियाणा) की युवती से दोस्ती गांठ ली और फिर झांसा देकर उसके साथ साल भर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव डाला तो युवक इनकार करने लगा। इसी बीच लड़को को आरोपित की पत्नी के फोन ने सारी पोल खोल दी। पटियाला पुलिस ने आरोपित कमलप्रीत मल्होत्रा (35) पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। युवती के अनुसार इंटरनेट पर हुई पहचान के बाद कमलप्रीत ने उसके साथ दोस्ती कर ली। वह खुद को अविवाहित बताता था। कई महीनों तक शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने रिश्ते को शादी में बदलने के लिए दबाव बनाया तो खुलासा हुआ कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाई। यमुनानगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करके पटियाला के त्रिपड़ी थाना को भेज दी। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने आरोपित कमलप्रीत मल्होत्रा (35) पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी करनवीर सिंह संधू ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को कई जगह पर छापेमारी की गई लेकिन वह फरार मिला।

एक साल से कर रहा था लड़की का शोषण: दर्ज मामले के अनुसार लड़की चंडीगढ़ में नौकरी करती है। उसकी पहचान एक साल पहले कमलप्रीत के साथ हुई थी। उसने खुद को अविवाहित बताया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर नजकीकियां बढ़ गईं। कमलप्रीत ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। 24 मई, 2022 को उसने उसे घरवालों से मिलाने के बहाने घर बुलाया। वहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

पत्नी के फोन से खुली पोल: इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो कमलप्रीत मुकरने लगा। कुछ दिन पहले लड़की को एक महिला का फोन आया, जिसने धमकी देते हुए कहा कि वह कमलप्रीत मल्होत्रा की पत्नी बोल रही है। यह सच जानते ही उसे गहरा सदमा लगा और उसने अपने साथ हुए शोषण की शिकायत यमुनानगर पुलिस को कर दी।

लड़की का मेडिकल करवाएंगेः थाना प्रभारी

थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज करनवीर सिंह संधू ने कहा कि मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाना बाकी है। आरोपित कमलप्रीत की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Next Story