हरियाणा

यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी खेतों से उत्तरा, बाढ़ के पानी ने छोड़े तबाही के निशान

Shantanu Roy
14 Aug 2022 3:17 PM GMT
यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी खेतों से उत्तरा, बाढ़ के पानी ने छोड़े तबाही के निशान
x
बड़ी खबर
इंद्री। यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी अब खेतों से उतर चुका है, बाढ़ के पानी ने तबाही के निशान छोड़े हैं जिन खेतों में सब्जी की फसल थी यह पूरी तरह खराब हो गई है, धान में गन्ने की फसल में भी नुक्सान हुआ है। गौरतलब है कि वीरवार को यमुना नदी में बाढ़ आ गई थी जिससे हजारों एकड़ सब्जी, गन्ना व धान की फसल जलमग्न हो गई थी।
किसान धर्मवीर, सन्नी, ओम प्रकाश ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ से सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है और धान व गन्ने की फसल में भी काफी नुक्सान हुआ है। किसान ने कहा कि बाढ़ के बाद हालात सुधरने में काफी समय लगेगा। जिन किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी हैं, वे कर्ज में दब जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना है। किसानों ने प्रशासन से मांग कि है कि जल्द ही खराब हुई फसलों का जायजा लेकर किसानों को मुआवजा जारी करे। एस.डी.ओ. सिंचाई विभाग आशीष कौशिक ने बताया कि यमुना नदी में अब केवल साढ़े 13 हजार क्यूसिक पानी है। हालात सामान्य हैं। अभी तक पानी आने की कोई संभावना नहीं है। अब स्थिति पहले से बेहतर है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Next Story