हरियाणा

हरियाणा में बदलेगा अफसरशाही का चेहरा, इस साल 11 वरिष्ठ आईएएस हो जाएंगे रिटायर, अन्य वरिष्ठों को मिलेंगे अहम विभाग

Renuka Sahu
25 Jun 2022 5:48 AM GMT
The face of bureaucracy will change in Haryana, this year 11 senior IAS will retire, other seniors will get important departments
x

फाइल फोटो 

हरियाणा की अफसरशाही का चेहरा दिसंबर 2022 तक पूरी तरह बदल जाएगा। 11 वरिष्ठ आईएएस अफसर जून से दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा की अफसरशाही का चेहरा दिसंबर 2022 तक पूरी तरह बदल जाएगा। 11 वरिष्ठ आईएएस अफसर जून से दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें से छह से अधिक अफसर मुख्यमंत्री के भरोसेमंद माने जाते हैं। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद दूसरी पंक्ति के आईएएस को वित्तायुक्त, गृह, स्वास्थ्य, सिंचाई जैसे अहम विभाग मिलेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भविष्य में होने वाली आईएएस अफसरों की कमी को पूरा करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा से केंद्र में हुई वरिष्ठ आईएएस की प्रतिनियुक्तियों व हरियाणा में निकट भविष्य में होने वाली सेवानिवृत्तियों के बारे में भी जितेंद्र सिंह को बताया। उन्होंने कहा कि विभागों की कार्यक्षमता व कार्य दक्षता को गतिमान बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अफसरों की कमी को पूरा करना जरूरी है। जितेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि हरियाणा में आईएएस की कमी को पूरा करेंगे।
किसकी कब सेवानिवृत्त
विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा-30 जून
गृह व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा-31 जुलाई
सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह-31 जुलाई
पर्यटन विभाग के निदेशक अमरजीत मान-31 जुलाई
राजस्व विभाग के विशेष सचिव आरएस वर्मा-31 जुलाई
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त पीके दास-31 अगस्त
हिसार के मंडलायुक्त चंद्रशेखर-31 अगस्त
अभिलेखागार एवं पुरातत्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय-31 अक्तूबर
केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव तरुण बजाज-30 नवंबर
कृषि विभाग के निदेशक हरदीप सिंह 30 नवंबर
प्रतिनियुक्ति पर 14 आईएएस अधिकारी
हरियाणा के 14 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीएम के पूर्व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर 26 अक्तूबर 2020 से विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर वाशिंगटन में सेवारत हैं। विवेक जोशी सात जनवरी 2019 से गृह मंत्रालय में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर हैं। अरुण कुमार 15 अप्रैल 2014 से केंद्र में हैं और अभी महानिदेशक नागरिक उड्डयन के पद पर हैं।
श्रीकांत वाल्गद 3 अप्रैल 2019 से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरु में मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। अभिलक्ष लिखी 17 सितंबर 2018 से अतिरिक्त सचिव कृषि हैं। दीप्ति उमाशंकर 31 मई 2021 से अतिरिक्त सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण के पद पर हैं। सुकृति लिखी 17 सितंबर 2018 से अतिरिक्त सचिव भारी उद्योग का जिम्मा संभाल रही हैं।
नीरजा शेखर चार मार्च 2020 से अतिरिक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण हैं। श्यामल मिश्रा 11 अगस्त 2017 से गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। राकेश गुप्ता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। सीजी रजनीकांथन 7 नवंबर 2016 से निदेशक जगगणना कार्य व नागरिक पंजीकरण तमिलनाड़ु, पुड्डूचेरी हैं। ए. मोनाश्रीनिवास केंद्रीय चुनाव आयोग से 15 जून को रिलीव होने के बाद 14 अगस्त 2022 तक छुट्टी पर हैं। निखिल गजराज 2 सितंबर 2021 से भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के सचिव हैं। विजय कुमार एसबी अगस्त 2019 से कर्नाटक में निदेशक जनगणना कार्य हैं।
Next Story