हरियाणा

शिक्षा विभाग ने बदला प्रशासनिक ढांचा, ब्लॉक स्तर पर नई व्यवस्था

Admindelhi1
11 Nov 2026 10:47 AM IST
शिक्षा विभाग ने बदला प्रशासनिक ढांचा, ब्लॉक स्तर पर नई व्यवस्था
x
शिक्षा विभाग का बड़ा कदम, ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

चंडीगढ़: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) ने समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और स्पर्श मॉडल को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए आदेश जारी किए हैं। परिषद ने प्रदेश के 14 हजार 772 स्कूलों के वित्तीय कामकाज को सुचारू बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ मुख्यालय, जिला/ब्लॉक और स्कूल स्तर पर 1 लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां भी डेलिगेट कर दी हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक-सह-राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, एकमुश्त उपाय के रूप में राज्य वार्षिक योजना के अधीन एक लाख रुपये तक की वित्तीय शक्तियां स्वीकृत की गई हैं। जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उपलब्ध समग्र शिक्षा स्टाफ को काम के बोझ के अनुसार नियुक्त करें ताकि ब्लॉक अकाउंटेंट्स की सहायता हो सके। ब्लाक शिक्षा अधिकारी और जिला लेखा अधिकारी साइबर ट्रेजरी से पास होने वाले बिलों का नियमानुसार सत्यापन और प्रमाणीकरण सुनिश्चित करेंगे। मुख्यालय में बिल जमा करने के लिए बीइओ द्वारा स्टाफ की रोटेशनल ड्यूटी लगाई जाएगी,ताकि ब्लॉक का रोजमर्रा का काम न रुके।

Next Story