हरियाणा

अंधेरा नहीं हुआ खत्म, दो साल में नौ मौतों के बाद फिर जलीं तीन चिताएं

Saba Naaz
29 Jun 2025 6:03 PM IST
अंधेरा नहीं हुआ खत्म, दो साल में नौ मौतों के बाद फिर जलीं तीन चिताएं
x
Haryana हरियाणा : खेड़ी साध गांव निवासी दिपांशु, उनकी मां प्रमिला व बहन साक्षी की मौत से हर कोई स्तब्ध है। उनके परिवार में दो साल में नौ लोगों की मौत हो जाने से गांव के लोग भी सदमे में हैं और हर कोई यही बात कह रहा कि उन पर कठिन समय है।
परिवार में लगातार हो रही मौत को लेकर परिवार के लोग डरे हुए थे। राहुल ने बताया कि उनके चाचा दिवंगत राजेंद्र परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे थे। करीब दो साल पहले अचानक ट्रक से गिर गए और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई। इस कारण वह बेड पर आ गए और घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने लगी। दिपांशु ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और फिर घर का खर्च चलाने के लिए आईएमटी स्थित एक निजी कंपनी में काम करने लगा।
इसके साथ ही एयर कंडीशनर की सर्विस करना सीखा और ओवरटाइम कर घर का खर्च चला रहा था। पिता के इलाज के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन उनको बचा नहीं पाया। दो माह पहले ही उनकी मौत हो गई थी। दिपांशु के पिता, दो मामा, नाना की भी मौत उनके घर पर ही आकर हुई थी। इनके अलावा, उनके दूसरे चाचा रामचंद का हार्ट फेल होने से निधन हो गया था, जबकि उनके चचेरे भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और अब दिपांशु, साक्षी और चाची प्रमिला के चले जाने से पूरा परिवार बिखर गया है।
Next Story