हरियाणा

ई-रिक्शा चालक की चाकू और ईंट मारकर हत्या का मामला सामने आया हैं, जानिए क्या हैं पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
14 Feb 2022 11:08 PM IST
ई-रिक्शा चालक की चाकू और ईंट मारकर हत्या का मामला सामने आया हैं, जानिए क्या हैं पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

किराया अधिक मांगने पर हुआ झगड़ा

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: सोनीपत में पुरखास अड्डा के पास ज्यादा ई-रिक्शा चालक की चाकू और ईंट मारकर हत्या का मामला सामने आया हैं, जानिए क्या हैं पूरा मामला गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीआईए-2 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

एएसपी उपासना ने पत्रकारों को बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव बसौमी की रहने वाली सुमन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति कृष्णकांत (32), दो बच्चों व देवर विवेक और योगबीर के साथ रामनगर में किराये पर रहती है। उसका पति कृष्णकांत ई-रिक्शा चलाता था।
रविवार रात को जब वह घर नहीं आया तो उसके देवर ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें देर रात उसका पति पुरखास चौक के पास ई-रिक्शे में पड़ा मिला। वह उन्हें अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके देवर ने मामले से सोमवार को उसे अवगत कराया। जिस पर उसने अस्पताल में पति के शव की पहचान की।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुमन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-2 प्रभारी सुनील कुमार की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुंदर सांवरी का रहने वाला कृष्ण उर्फ कानू है। आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी।
किराया अधिक मांगने पर हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार कृष्ण ने बताया कि रात में किराया अधिक मांगने को लेकर ई-रिक्शा चालक के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिस पर उसने ईंट और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि चालक ने उससे कितना किराया मांग रहा था।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर कृष्णकांत के साथ बहस करते और बाद में हमला करते दिखाई दिए। उसके बाद क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने फुटेज में दिख रहे लोगों के फोटो आसपास दिखाते हुए एक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि मामले में कितने लोग शामिल थे।
Next Story